Available languages:
आशा का स्रोत - रागिनी कुमारी
5 Oct 2020 - संयुक्त राष्ट्र के शान्ति अभियानों और विशेष राजनैतिक मिशनों में महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. महिलाओं के योगदान को रेखांकित करती एक वीडियो श्रृंखला जिसमें पहली कड़ी है दक्षिण सूडान में तैनात, UNMISS की मूल्याँकन टीम लीडर, रागिनी कुमारी की...
‘शान्ति ही मेरा मिशन है’ ’नामक यह अभियान, 31 अक्टूबर को आने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 की 20वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर से शुरू किया गया है. इसमें भारतीय पुलिस अधिकारी, रागिनी कुमारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हुमा ख़ान समेत विभिन्न देशों की नौ अन्य महिलाओं को शामिल किया गया है.
मक़सद है - महिलाओं की सार्थक भागीदारी और कार्य को बढ़ावा देना और शान्ति स्थापना और विशेष राजनैतिक मिशनों में उनके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना, साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र मिशन से जोड़ने के लिये प्रेरित करना.
देखिए, रागिनी कुमारी की कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी.

English
20 Jan 2021

English
20 Jan 2021

English
19 Jan 2021

English
19 Jan 2021